Monday, November 6, 2023

अब तेरा नजारा हो जाए

अब तेरा नजारा हो जाए, 
मन तेरी याद में खो जाए, 
नाम तेरा लबों पर आ जाए, 
अब प्रीत तुझी से हो जाए, 
तुम तो बसे हो कण कण में, 
तो तो बसे हो जीवन में , 
धरती में तेरी खुशबू, 
फैला तू हवाओं में, 
आसमान में झलक है तेरी, 
दूर नही है तू किसी से, 
सब ढूँढते है तुझको, 
मन तुझसे उजियारा हो जाए  l

तेरे उपकार जहान पे है, 
तेरा प्यार जहान पे है, 
तेरी खुशियाँ जग में है, 
तेरी चाहत सबको है, 
रूप तेरा हर मन को भाए, 
स्वरूप तेरा हर जन को भाए, 
तू तो देखे सब जीवों को, 
अब तू ही प्यारा हो जाए  l

तू धरती पे, तू अम्बर में, 
दसों दिशाओं में तू ही तू, 
तुझसे कुछ भी नही है खाली, 
अंदर बाहर तू ही तू, 
तू जल में, तू अग्नि में, 
तू सबमें, सब है तुझ में, 
ऐसी जगह कोई नही है, 
जहान नही रहता है तु, 
तुझसे ही यह जगत है रोशन, 
रूह में तेरा उजियारा हो जाए l


Thank you. 

Sunday, November 5, 2023

आज का दिन तो खुश रहने के लिए है

आज का दिन तो खुश रहने के लिए है, 
आज का दिन तो हर गम भुलाने के लिए है, 
बड़ी मुश्किल से ऐसा मौका मिलता है, 
जब हम जीयें अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी को, 
आज का दिन चाहतें पूरी करने के लिए है  l

हर पल एक मोती की तरह अनमोल है, 
जीवन का हर पल बड़ा अनमोल है, 
सुनहरे दिन और चाँदनी रातें आती है जीवन में, 
प्यार के पल जीवन में बड़े अनमोल है, 
आज का दिन तो खुशियाँ बाँटने के लिए है  l

जो छोड़ दें हम मन के अहंकार को, 
जो तोड़ दें हम नफरत की हर दीवार को, 
प्यार बाँटते चले जो दुनियाँ में, 
सपने पूरे करते चले जो दुनियाँ में, 
तो जीवन ये जन्नत जैसा बन जायेगा, 
किस्मत का सितारा चमकता जाएगा, 
आज का दिन कायनात से जुड़ने के लिए है  l


Thank you. 

Saturday, November 4, 2023

कहने को तो खुशी है

कहने को तो खुशी है, 
पर खुशी है कहाँ, 
कहने को तो हँसी है, 
पर हँसी है कहाँ, 
कहने को तो प्यार है, 
पर प्यार है कहाँ, 
खुशी तो मन में बसती है, 
हँसी तो  चेहरे पर दिखती है, 
प्यार तो दिल में बसता है, 
ढूँढते है जिन्हें हम बाहर, 
वह तो अंदर ही बसते है  l

कभी बेवजह भी,
हँस लिया करो, 
कभी बेवजह भी चेहरे पर 
मुस्कुराहट ले आया करो, 
कभी बेवजह भी, 
खुश हो लिया करो, 
कभी बेवजह भी, 
बेफिकरे हो लिया करो, 
हर बात पर गमगीन होना, 
अच्छा नही होता, 
चाहतों से ही तो,
ये जिंदगी संवरती है  l

यूँ तो कोई बात,
नई नही है इस दुनियाँ, 
कहने के अंदाज से, 
नई बात बन जाती है, 
यूँ तो कोई काम, 
नया नही है इस दुनियाँ, 
करने का अंदाज ही, 
नया बना देता है, 
हँसी खुशी की जिंदगी में, 
कभी तो प्यार के, 
रंग भर लिया करो  l


Thank you. 

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...