Sunday, November 12, 2023

कुछ नई सी ये जिंदगी

कुछ नई सी ये जिंदगी, 
कुछ खुशी से ये जिंदगी, 
कुछ हँसी सी ये जिंदगी, 
कुछ प्रीत सी ये जिंदगी, 
कुछ जी लिया, कुछ जी रहा, 
कुछ और जीने की तमन्ना है, 
जो कुछ जिंदगी ने दिया, 
वह तो लगता अपना है, 
जिंदगी ख्वाब और सजाए, 
नायाब सी लगती है ये जिंदगी l

जिंदगी के रंग,बड़े खूबसूरत होते हैं, 
जिंदगी के कदम, बड़े खूबसूरत होते हैं, 
जिंदगी को जिसने जितना समझा, 
उतना ही काफी है, 
जिंदगी को जिसने, जितना जाना, 
उतना ही काफी है, 
जिंदगी को जिसने देखा, 
लगे नई सी ये जिंदगी  l

जिंदगी जितना साथ निभा दे, 
उतना ही काफी है, 
जिंदगी का जितना साथ निभा दे, 
उतना ही काफी है, 
कभी अपनी लगती है ये जिंदगी, 
कभी पराई सी दिखती है ये जिंदगी  l

जिंदगी है तेरी, जिंदगी है मेरी, 
जिंदगी है तो ये दुनियाँ है कायम, 
जिंदगी ना हो तो कुछ भी ना होता, 
जिंदगी से ही ये दुनियाँ सजी है, 
जिंदगी सब कुछ है देती, 
जिंदगी ने सब दिया है, 
जिंदगी सब कुछ है करती, 
जिंदगी ने जग रोशन किया है, 
जिंदगी के हाथों से, 
चमकती है किस्मत मेरी  l



Thank you. 


Saturday, November 11, 2023

मन मुस्काए

मन मुस्काए, 
कभी अपने आप ही, 
मन मुस्काए, 
अपनी धुन में चल पड़े तो, 
खुशियाँ फिर दिल में समाए, 
चाहतों से ही ये जिंदगी, 
बनती है खूबसूरत, 
मन रहे जो बेफिकरा सा, 
प्यार जीवन में चला आए, 
छूट जाती है गमों की बातें, 
खुशियाँ जीवन में चली आए l

अपना सा लगता है, 
फिर तो जहान ये सारा, 
कुछ आँखों मे रहे सपने, 
कुछ चाहतों का दिल में बसेरा, 
किसी के साथ हँस लिए तो, 
खुशी दुगनी हो जाती है, 
किसी के साथ चल दिए तो, 
राहें आसान हो जाती है, 
उम्मीदों पर ही, 
तो है दुनियाँ कायम, 
रोशनी के दीप,
जीवन में जगमगाए  l

बेवजह भी हँसी आ जाए, 
कभी कभी तो, इन लबों पर, 
कुछ सोच के मन मुस्काए, 
बिना सोचे भी, मन मुस्काए, 
चाहतें मन की, हो पूरी, 
बात दिल रहे ना अधूरी, 
आँखों में बस गए हो, 
दिल में आना भी है जरूरी, 
अपनों का साथ रहे तो, 
बहार खुशियाँ की चली आए  l

चंचल ये मन रहता, 
कभी यहाँ फिरे, कभी वहाँ फिरे, 
बस अपनी बात ये कहता, 
औरों ये कहाँ सुने, 
अपनी ही धुन में रहता, 
आजाद ये तो, बन के फिरे, 
कभी दिल ये इठलाये, 
कभी मन ये गुनगुनाए  l



Thank you. 


अपनी बात कहते रहो

अपनी बात कहते रहो, 
जो भी सही लगे, 
कहते रहो, 
दुनियाँ क्या सोचती है, 
क्यूँ फिक्र करो, 
मन उदास मत किया करो, 
जिंदगी किसको 
आई है यहाँ जीनी, 
हालातों से समझौता 
सब यहाँ करते हैं, 
कुछ कम में, 
कुछ ज्यादा में खुश होते हैं, 
कुछ जीने का मकसद 
पहचान लेते हैं, 
परेशान रहने का 
कोई मतलब नही है, 
जिस हाल में हो, 
उसमें खुश हो लिया करो l

या तो बदल पाओ कुछ भी, 
या फिर बदल जाओ खुद ही, 
क्या सही यहाँ क्या गलत है, 
कुछ तो विचार किया जाए, 
जिंदगी का क्या भरोशा है, 
कब हाथों से डोर छूट जाए, 
तकदीर का क्या भरोशा, 
कब चमक जाए ये पता नही, 
सच तो कड़वा लगता है सबको, 
पर सच्ची बात किया करो l

हर किसी की अलग है जिंदगी, 
हर किसी का घर संसार अलग, 
सबकी सोच अलग दुनियाँ में, 
हर किसी का है काम अलग, 
अपनी अपनी बुद्धि से,
सब काम यहाँ करते हैं, 
अपनी अपनी सोच से,
निर्णय सब लेते हैं, 
किसको क्या मिलता है, 
सब किस्मत की बात है, 
जो होना वह होता ही है, 
पर प्रयास कुछ तो किया करो l

ऐसे शब्द मत बोलिए, 
जिनसे किसी का दिल दुखे, 
पर हित की बात कहने में, 
कुछ हर्ज नही है, 
जिंदगी यूँ ही चलती चली जायेगी, 
दुनियाँ यूँ ही चलती जायेगी, 
हर किसी के बिना, 
दुनियाँ में हर कोई जी लेता है, 
अकेला आता है इस दुनियाँ में, 
अकेला दुनियाँ से चले जाता है, 
फिर किस बात का गुमान लिए, 
हम दुनियाँ में फिरते रहते हैं, 
सोच छोटी रखकर यूँ ही
परेशान होते रहते हैं, 
किसी की मदद कर पाए तो, 
बेझिझक मदद किया करो  l

कुछ बातें कहने में भी,
अच्छी लगती है, 
कुछ बातें  सुनने में भी, 
अच्छी लगती है, 
कुछ बातें सोचने में भी, 
अच्छी लगती है, 
कुछ बातें अमल में भी, 
अच्छी लगती है, 
जो बातें रूह को, सुकून दे, 
कुछ बातें ऐसी किया करो  l

Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...