Friday, January 12, 2024

छोटा सा ये दिल है



छोटा सा ये दिल है, 
प्यार भरा ये दिल है, 
प्यारा सा ये दिल है, 
फूल की तरह ये दिल है, 
जीने का सहारा दिल है, 
दुनियाँ में हमारा दिल है l

दिल क्या कहता है, 
कभी तो आवाज सुने, 
दिल क्या महसूस करे,
कभी तो महसूस करे, 
प्यार की खातिर जीना है, 
प्यारा सा ये जीवन है  l

बेवजह की बातें छोड़कर, 
खुश हो कर रहना सीख लें, 
दुनियाँ की चालाकी छोड़कर, 
मस्त होकर जीना सीख ले,
खुद को जो समझा ही नही तो
दुनियाँ को समझ क्या पायेंगें, 
खुद को जो पहचाना ही नही तो
किसी और को पहचान क्या पायेंगें 
प्यारा सा यहाँ हर पल है, 
प्यार की खातिर ये जीवन है  l

कुछ बातें यहाँ ऐसी हो कि
जीने का मजा आ जाए,
कुछ यादें यहाँ ऐसी हो कि 
दुनियाँ में रहने का 
आनंद आ जाए, 
प्यारा सा ये तन है, 
और प्यारा सा ये मन है  l

जब औरों के दुख सुख में
शामिल हुए तो सहारा ये जीवन है, 
किसी के लिए कुछ भी किया तो
दिल को सुकून आ जाता है, 
जब मस्ती का माहौल बने, 
हर गम भूल जाता है, 
भूले जब दुनियाँभर की बातें, 
तो नजारा सा ये जीवन है  l


Thank you. 


Thursday, January 11, 2024

सोच छोटी मत रखो



सोच छोटी मत रखो, 
बड़ा दिल रखा करो, 
किसी की मदद 
कर सको तो जरूर करो, 
बार बार नही सोचा करो, 
जिंदगी मुस्कुराती रहे हरदम, 
दिल में प्यार भर लिया करो, 
कौन पराया है दुनियाँ में, 
जिसे अपना नही समझते हो, 
हर चेहरा तो यहाँ, 
जाना पहचाना दिखता है, 
खुद को अच्छा,
दिखाने से अच्छा है, 
खुद को अच्छा बनाने की, 
कोशिस किया करो  l

क्या कमी है जिंदगी में, 
मन जो ये उदास है, 
मुश्किलें सब हट जाती है, 
हौसला जो पास है, 
समय का चक्र चलता रहता, 
अच्छा बुरा समय 
भी चलता रहता, 
मन अगर विचार करे तो, 
जीवन ये बदलता रहता, 
सब कुछ उसके हाथों में है, 
विश्वास उसपे किया करो  l

आजकल की जिंदगी ये, 
बेवजह परेशान है, 
व्यस्तता इतनी रखी है, 
कि किस्मत भी हैरान है,
खुद नही बदलना, 
चाहो खुद को, 
तो जीवन कैसे बदलेगा, 
खुद नही बढ़ना,
चाहो जो आगे, 
मुक्कदर कैसे बदलेगा, 
कर्मों से जीवन में 
सब कुछ होता है, 
कर्म पवित्रता से किया करो  l

दूर हो जाए जिंदगी की, 
सब अड़चने,
सुलझ जाए जिंदगी की, 
सारी उलझने, 
मिट जाए जिंदगी की, 
सब परेशानियां, 
खुद भी खुश रहें और 
औरों के जीवन में भी
खुशियाँ बिखरें, 
जिंदगी अनमोल है सबकी, 
इसका ख्याल किया करो l


Thank you. 

बहुत कमाया, बहुत गँवाया

बहुत कमाया, बहुत गँवाया, 
लेकिन जीवन समझ ना आया, 
किसकी किस्मत में क्या लिखा है, 
कुछ भी यह तो समझ ना आया, 
थौडी जिंदगी, थौडी साँसें, 
पल भर का जीना, बाकी सब बातें, 
किसलिए रहते हैं जहान में, 
मामला ये समझ ना आया  l

कभी खुशी, कभी गम
आते हैं जीवन में, 
जीवन के सुनहरे पल 
खो जाते हैं दुनियाँ में, 
मिट जाती दुनियाँ की यादें, 
पर खत्म ना होती मन की बातें, 
चार दिन की जिंदगी में, 
कौन है अपना, कौन पराया  l

चलते रहें तो ही हैं अच्छा, 
आगे बढ़ते रहे, तो ही हैं अच्छा, 
कल को भूलें, आज को जीयें, 
चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर जीयें, 
झूठी जिद्द का नही है फायदा, 
दिल को साफ करके जीयें, 
मंजिलों की ओर कदम हो, 
फिर क्या खोया और क्या है पाया  l

वह खुदा, तकदीर सबकी लिखता है, 
वही सबके जीवन में खुशियाँ भरता है, 
उसकी मर्जी से सब ठीक यहाँ, 
जैसा वह चाहे कर देता है यहाँ, 
उसकी सारे जग पे है हकूमत, 
वो ही करता सारे जग को उज्ज्वल, 
मुश्किलें वही हरनेवाला, 
दुख दूर वही तो  मिटानेवाला, 
उसकी बातें सबसे निराली, 
उसने ही सब खेल रचाया  l


Thank you. 

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...