Wednesday, February 14, 2024

जीवन तो मन पर निर्भर है



कैसा है जीवन, कैसा रहेगा, 
जीवन तो, मन पर निर्भर है,
जैसा मन, वैसा है जीवन, 
जीवन तो, मन से अग्रसर है, 
मन खुश है तो, 
जीवन मे खुशियाँ, 
मन उदास है तो, 
जीवन नही बढ़िया, 
मन हारे तो हार है, 
मन जीते तो जीत है, 
मन को जिसने संभाल लिया, 
उसका जीवन जन्नत है  l

मन तो है आजाद पंछी, 
जो हर पल उड़ता रहता है, 
चैन नही पल भर है इसको, 
मंजिल ढूंढता रहता है, 
कुछ मिले या ना मिले पर, 
आशा हरदम रखता है, 
निराश होना नही आता इसको, 
दूर दूर देखता रहता है, 
मन देता रहता है शक्ति पर
कभी कमजोर भी कर देता है, 
मुश्किलें भी हट जाती है, 
मन जो रहता उन्नत है  l

तन चाहे थक जाता है पर, 
मन कभी थकता नही है, 
परेशान मन जब होने लगता, 
जब चिंता करने लग जाता है, 
कुछ खुशी और गम का, 
ये जीवन तो संगम है, 
रास्ते भी मिल जाते हैं, 
जब मन ये होता रोशन है  l

इस मन मे खुशी रहे सदा, 
जीवन में हँसी रहे सदा, 
छूटे सब झूठे भ्रम मन के, 
मिट जाए सारे दर्द तन के, 
मुश्किलों से घबराना क्या, 
मुश्किल आती जाती रहती है, 
चाहतों का क्या मन में रखना, 
ये तो बदलती रहती है, 
किस्मत भी बनती रहती है उनकी, 
जो विचार करता मन है l

Thank you. 





Monday, February 12, 2024

ये जिंदगी चलती रहती है


ये जिंदगी चलती रहती है, 
ये आगे बढ़ती रहती है, 
कोई साथ चले तो अच्छा है, 
वरना रास्ता तय करती रहती है, 
कभी अकेले का सफर है, 
कभी संग में कोई हमसफर है, 
कभी जिंदगी कमाल दिखती है, 
कभी जिंदगी बेमिशाल दिखती है, 
कभी खामोश सी ये लगती, 
कभी ख्वाब देखती रहती है  l

चाहे आप साथ चलो या ना चलो, 
चाहे आप आगे बढ़ो या ना बढ़ो, 
इस जिंदगी का काम तो चलते रहना, 
जिंदगी का काम तो आगे बढ़ते रहना, 
चाहे दुख हो चाहे सुख हो, 
चाहे गम हो चाहे खुशी हो, 
जब तक वक्त पास है इसके, 
ये कुछ ना कुछ करती रहती है  l

मुश्किलें भी हटती रहती है,
चाहतें भी बढ़ती रहती है, 
कुछ मिलता, कुछ खो जाता है, 
ये जिंदगी रंग रूप बदलती रहती है, 
जीते जाएँ इस जहान में, 
जब तक तन में ताकत है, 
उम्र की सीढ़ी चढ़ते रहते, 
जब तक पास में साँसें हैं, 
मिलती रहती है खुशियाँ भी, 
जिंदगी ख्वाब पूरे करती रहती है  l

कदम भी बढ़ते रहते है, 
हाथ कुछ करते रहते हैं, 
कभी नाकामी मिलती है,
कभी कामयाबी मिलती है, 
जिंदगी की जब गाड़ी चल पड़ती, 
फिर रुकने का नही नाम लेती है, 
समय जब चलने का आ जाता,
तभी ये अलविदा करती है  l

Thank you. 

Saturday, February 10, 2024

इस जिंदगी का मजा लीजिए


इस जिंदगी का मजा लीजिए, 
भूल के गम सब, खूब जी लीजिए, 
जब तक है जिंदगी, जी भर के जीयो, 
आज तुम्हारा, आज को जीयो, 
ना फिक्र आज की, ना कल की चिंता, 
छोड़ के गम, इसे ख़ूब जी लीजिए  l

क्या खो गया, जो रोते रहते है, 
क्या लुट गया जा उदास रहते हो, 
जो पाया वह यहीं से पाया, 
जो खोया, वह यहीं खो गया, 
खोना पाना चलता रहता, 
आना जाना लगा है रहता, 
कुछ जिंदगी मे मस्त हो लीजिए  l

जो कुछ भी है पास तुम्हारे, 
समझो वह बहुत खास है, 
जो कुछ भी है हाथों में तुम्हारे, 
समझो वह अनमोल है, 
कद्र की आज की फिर तो, 
जीवन खुशियोँ से भरा हुआ, 
हर एक पल जैसे हीरे मोती, 
हाथों से फिसला तो
फिर नही मिल सका, 
आज को जीयो, आज में जीयो, 
आज को अपना समझ लीजीए  l

आज ही सुंदर, आज ही प्यारा, 
आज का ये, जीवन प्यारा, 
आनेवाला कल किसने देखा, 
जिसने देखा, आज को देखा, 
जीवन की मुश्किलें भी हट जाए, 
जिसने आज को सँवार लिया है, 
जीवन की चिंताएँ भी हट जाए, 
जिसने आज को सही कर लिया है, 
ये जिंदगी जीने की खातिर, 
इस जिंदगी को खूब जी लीजीए  l


Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...