Friday, September 30, 2022

Never lost your smiles

अपनी मुस्कुराहटें खो नही देना, 
दिल की खूबसूरती खो नही देना, 
भूल जाओ चाहे सारी दुनियाँ, 
अपनी खुशमिजाजी खो नही देना l

जिससे मिलो ऐसे मिलो, 
जैसे पहली बार मिले, 
याद करे कोई बाद तुम्हारे, 
ऐसी दिल पे छाप पड़े, 
कौन है अच्छा कौन बुरा है, 
अपना अच्छा व्यवहार खो नही देना l

कौन यहाँ कुछ लेकर आता, 
कौन यहाँ से कुछ लेकर जाता, 
सबको रहना इसी ज़मींन पर, 
अपनी इंसानियत को खो नही देना l



Always be happy

हर परिस्थिति में खुश रहना हमारी आदत बन जाए,
औरो के गम खुशी मे शामिल होना हमारी आदत बन जाए, 
किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो कुछ नही सोचे, 
किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो करते ही जाएँ, 
जीवन में खुशियाँ भरना हमारी आदत बन जाएँ l

सोच सही है तो जीवन खुशहाल है, 
बर्ताव सही है तो जीवन में बहार है, 
लोग मिलते हैं और बिछुड़ जाते हैं, 
कुछ पराए अपने बन जाते हैं, 
कुछ अपने पराए बन जाते हैं, 
क्या यही जिंदगी है, 
क्या ऐसी ही जिंदगी है, 
दिल में प्यार है तो दुनियाँ में बहार है l

कभी मन खुश हो तो कभी मन उदास है, 
कभी अकेलापन है तो कभी संग सब संसार है, 
अपने आप को हम कैसे रखते हैं, 
यह तो महत्वपूर्ण है, 
किसी के लिए क्या करते हैं, 
यह तो महत्वपूर्ण है, 
किसी के लिए कुछ करने से ही तो दुनियाँ में बहार है l





If have Life, Let's live

जिंदगी है तो जीते चलो,
जिंदगी है तो खुश होते चलो,
मन की खुराक ज्ञान है , 
तन की खुराक अन्न है, 
दिल की खुराक प्यार है, 
जिंदगी है तो आगे बढ़ते चलो l

कौन क्या समझे यह भूल जाओ, 
कौन क्या सोचता है यह भूल जाओ, 
जिंदगी है तो कुछ करते चलो, 
जिंदगी मिली है तो प्यार करते चलो l

सबकी कहानी यहाँ चलती है, 
सबकी जिंदगानी यहाँ चलती है, 
राहों में कुछ अच्छा मिल जाता है, 
राहों में कभी कोई खो जाता है, 
जिंदगी मिली है तो रब को याद करते चलो l

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...