Saturday, October 21, 2023

जिंदगी को जब भी देखा है

जिंदगी को जब भी देखा है, 
कुछ खुशियों से भरी हुई, 
कुछ गम से भरी हुई, 
कुछ सुकून से भरी हुई, 
कुछ प्यार से भरी हुई l

बेचैनियाँ अगर आती है, 
कुछ देर में चली जाती है, 
फिर रास्ते भी दिख जाते हैं, 
फिर मंजिल भी मिल जाती है, 
छोड़कर सब फिक्र चिंता, 
जिंदगी फिर से मुस्काए l

अगर छोड़ दे, हम जिद्द झूठी, 
तो जीना फिर आसान है, 
किससे क्या लेना देना है, 
हर कोई यहाँ मेहमान है, 
आना जाना लगा है रहता, 
जिंदगी उम्मीदों से भरी हुई  l


Thank you. 

Friday, October 20, 2023

सब मुश्किल तेरी हट जाए

सब मुश्किल तेरी हट जाए, 
जब जिंदगी उत्साह से भरी हुई, 
जब जिंदगी साहस से भरी हुई, 
जब आगे बढ़ने में हो हौसला, 
जब काम करने में हो हौसला, 
तब जिंदगी तेरी निखर जाए  l

जब राहें कुछ आसान बने, 
तब जिंदगी कुछ आसान बने, 
जब कदमों में हो मजबूती, 
जब हाथों में हो मजबूती, 
तब मेहरबान ये किस्मत हो जाए  l

मन छोड़ दे तू अपनी करना, 
रब की मरजी भी कुछ होती है, 
जो वो चाहे वही होता है, 
जो वो करता वही होता है, 
तेरी चाहत भी पूरी होगी, 
क्यूँ ना रब का शुक्र मनाएं  l

जब रहना है इस जहान में, 
तो फिर कैसी बेचैनी है, 
जब मंजिल तेरी पास ही है, 
तो फिर काहे की दूरी है, 
तेरे ख्वाबों में जो बसा हुआ, 
फिर से तुझसे मिल जाए  l


Thank you. 

Wednesday, October 18, 2023

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है, 
जिंदगी विचारों से ही तो बनती है, 
अच्छे विचार जिंदगी को, 
खूबसूरत बनाते हैं, 
अगर विचार नही किया तो
फिर जिंदगी दिशाहीन है, 
जिंदगी को सही दिशा, 
विचारों से ही तो मिलती है l

आप क्या सोचते हैं, 
आप कैसे सोचते हैं, 
आप जीवन में क्या हैं, 
क्या बनना चाहते हैं, 
कहते हैं यूँ तो सब, 
किस्मत के हाथों में है, 
लेकिन किस्मत भी तो 
हमारे कर्मों से बनती, 
बिगड़ती है l

जब हाथ पैर हिलेंगें नही तो
क्या खोएंगें, क्या पाएंगे,
कुछ काम करेंगें नही तो
क्या जीवन में पाएंगें, 
सब मिलता है जीवन में, 
जो आगे हाथ बढायेंगें  l


Thank you. 

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...