Wednesday, February 28, 2024

उम्मीदें साथ में जो है तो फिर क्या पाना मुश्किल है


उम्मीदें साथ में जो है तो, 
फिर क्या पाना मुश्किल है, 
ख्वाइशें दिल में जो है, 
फिर क्या मिलना मुश्किल है, 
सकारात्मक सोच के साथ, 
जो जिंदगी आगे कदम रखती है, 
मेहनत के साथ
जो जिंदगी आगे बढ़ती है, 
दुनियाँ में किस्मत बदलना , 
फिर क्या मुश्किल है  l

इरादों में मजबूती अगर 
रखते हो ऐ नौजवान, 
जीवन की 
मुश्किलों का सामना, 
बखूबी कर सकते हो यहाँ, 
कोई साथ देता है जहान में, 
तो बहुत ही अच्छा है, 
वरना अकेले ही दुनियाँ 
बदल सकते हो यहाँ, 
मन ये तुम्हारा 
एक ऐसा जादूगर है, 
जिससे जीवन की 
हरेक जंग को 
जीतना मुमकिन है  l

जो चाहते अगर हो,
इस दुनियाँ में खुश रहना, 
औरों से अपेक्षा 
करना छोड़ दीजिए, 
जो चाहते अगर हो, 
औरों को खुश करना, 
औरों की उपेक्षा 
करना छोड़ दीजिए, 
लालच को दुनियाँ में, 
जिसने छोड़ दिया है, 
कर्मों का जिसने हरदम 
सहारा लिया है, 
उसके लिए तो हरेक
मंजिल पाना मुमकिन है  l

जब एक हाथ से,
दूजा हाथ मिले तो
ताकत बढ़ती जाती है, 
जब सैकड़ों हाथ मिले तो, 
दुनियाँ बदलती जाती है, 
छूटता है हर संसय, 
छूटता हर भ्रम है, 
अपने ही हाथों से खुद की
तकदीर लिखी जाती है, 
जब मन में है विश्वास तो फिर
कौन सी मंजिल पाना मुश्किल है l


Thank you. 



Tuesday, February 27, 2024

कभी सोचो, क्या खोया, क्या पाया



कभी सोचो, क्या खोया, 
क्या पाया, इस दुनियाँ में, 
कभी सोचो, क्या चाहा, 
क्या मिला, इस दुनियाँ से, 
जिंदगी सँवारने से, 
और संवरती है, 
जिंदगी प्यार करने से, 
और प्यारी बनती है,
किस्मत खराब नही होती, 
कभी किसी की, 
जिंदगी आगे बढ़ने से,
और चमकती है l

मन में जब कोई उमंग ही नही,
तो जीवन में कोई आनंद नही,
जब मन ये मरा मरा सा है, 
तो जीवन में कोई रस नही, 
जब मन ये जिंदा दिखता है, 
तो जीवन में हलचल हुई, 
जब जीवन प्रगति पथ पर है, 
तो हर पल आगे बढ़ने की 
ताकत मिलती है  l

चल पड़े हैं कदम उस तरफ, 
जहाँ प्यार की सौग़ातें हैं, 
कुछ सोचकर रुक गए तो, 
बिना सोचे फिर आगे बढ़े हैं, 
इस व्यस्त संसार में, 
चिंताओं के बाजार में, 
क्या मिला, क्या खो गया है, 
क्या चाहा था, 
क्या नही मिल सका है, 
सोच अगर सही रही है, 
फिर जीवन में 
खुशियाँ ही खुशियाँ है  l

जब हर पल को 
जीया ही नही,
तो समझो दुनियाँ में 
रहा ही नही,
जब जीवन को 
जीया ही नही, 
फिर जीवन से 
कुछ पाया ही नही, 
जिसने कुछ करने का 
ठान लिया है, 
उसके लिए 
कोई मुश्किल ही नही, 
जिसने सोच लिया है 
ये करूँगा मैं, 
उसे नई जिंदगी मिलती है  l


Thank you. 

Monday, February 26, 2024

आज ज्ञान की जरूरत है


आज ज्ञान की जरूरत है, 
विज्ञान की जरूरत है, 
शिक्षित हो जाए हर बच्चा, 
शिक्षक की जरूरत है, 
जब पढ़ने की इच्छा होगी, 
जब सीखने की चाहत होगी, 
फिर कुछ करने की इच्छा होगी, 
पढ़ लिखकर कामयाब बने, 
आगे बढ़ने की जरूरत है  l

बचपन जब शिक्षित होगा, 
फिर कामयाबी कदम चूमेगी, 
बचपन जब सही दिशा में होगा, 
फिर जीवन के कष्ट मिटेंगें, 
हाथ जब मजबूत बनेंगें, 
आमदन के साधन बदेगें, 
जीने की दुख तकलीफे मिटेगी, 
सुखमय सब जीवन होंगें
दुनियाँ के संग आगे बढे, 
अब उत्थान की जरूरत है  l

जब शिक्षा का प्रसार होगा, 
कुरीतियों से नाता टूटेगा, 
छूटेंगें फिर मन के संसय, 
टूटेंगें फिर झूठे संसय, 
बुद्धि वहाँ टिकत्ती है जहाँ पर, 
सत्य की मौजूदगी है, 
जीवन पथ आसान बने, 
जागरूक होने की जरूरत है l

शिक्षा हासिल करना तो, 
हर बच्चे का अधिकार है, 
जीवन को खुशहाल बनाना, 
हर इंसान का कृतव्य है, 
पढ़ लिख कर समझदार बने, 
दुनियाँ में परम ज्ञान की जरूरत है l


Thank you. 

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...