Monday, June 24, 2024

बहुत हो चुका आराम

बहुत हो चुका आराम, 
कुछ तो काम कर लिया जाए, 
बहुत हो चुका नाकाम, 
कुछ तो सफल हो लिया जाए l

जिंदगी चल रही है ये तो, 
दुनियाँ की भागदौड़ में, 
कभी मुश्किल भरी लगती है, 
ये तो जिंदगी की निगाहों में, 
बहुत हो लिया हैरान, 
मुकद्दर चमका लिया जाए  l

जो खुद का मंथन करते हैं, 
तरक्की वे ही करते हैं, 
जो खुद पर विश्वास करते हैं, 
वे हर मुश्किल से लड़ जाते हैं, 
कदम जो चल पड़े आगे, 
फिर तो मंजिल पा ली जाए l


Thank you

Sunday, June 23, 2024

एक दिन जिंदगी का खेल भी

एक दिन जिंदगी का खेल भी
खत्म हो जायेगा, 
एक दिन जिंदगी का कठिन
सफर भी खत्म हो जायेगा, 
कुछ आसानी, कुछ मुश्किलें हैं, 
आज जो इस जीने में, 
कुछ सुकून, कुछ बैचैनी, 
आज जो है सीने में, 
एक दिन जिंदगी का, 
गम भी खत्म हो जायेगा  l

चल पड़े हैं कदम, 
आज जो दिशाओं में, 
छूट गए हैं निशान, 
आज जो राहों पर, 
मिट जाते हैं निशान भी,
धूल भरी हवाओं में, 
एक दिन जिंदगी के सब, 
निशान भी मिट जायेंगे l

कुछ तो जिंदगी को,
आसान बना लें हम, 
कुछ तो जिंदगी में, 
रंग जमा ले हम, 
जो होना है, वह होता ही है, 
जो खोना है, वह खोता ही है, 
जो मिलना है, वह मिलता ही है, 
जिसे जीना है, वह जीता ही है, 
एक दिन, जिंदगी ये, 
मंजिल नई पायेगी l

Thank you. 

जीवन में मुश्किलें भी आती हैं

जीवन में मुश्किलें भी आती हैं, 
फिर आकर, दूर हो जाती है, 
एक जैसा नही ये जीवन, 
कुछ खट्टा, कुछ मीठा जीवन, 
जीवन की चिंताएँ, 
आकर, कहीँ  चली जाती है  l

अजीब तरह से चलता जीवन, 
कभी अपना, कभी पराया जीवन, 
कभी रास्ते यहाँ पथरीले हैं, 
आसान कभी लगता सफर है, 
मंजिल चाहे दूर हो कितनी, 
जो चाहे तो, मिल जाए मंजिल  l

माना जो भी चाहते हैं, 
सब यहाँ मिलता नही है, 
माना जो भी देखते हैं, 
सब अपना होता नही है, 
छोड़ दे जो मन के लालच, 
फिर तो बढ़िया चलता जीवन  l


Thank you. 

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...