Skip to main content

Posts

कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करें

कभी तुम खुशियों का इंतजार करो,  कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करे,  कभी तुम मंजिल का इंतजार करो,  कभी मंजिल तुम्हारा इंतजार करे  l अगर तुम यह सोचते हो,  मैं तो दुनियाँ में अकेला हूँ,  अकेला ही यहाँ जी लूँगा,  लेकिन दुनियाँ में, एक दूजे के साथ बिना,  जिंदगी कहाँ कटती है,  कभी तुम सपनों का इंतजार करो,  कभी सपने तुम्हारा इंतजार करे l सबको किसी ना किसी चीज की, जरूरत पड़ती है,  कभी इंसानो की, कभी प्रकृति की,  एक दूसरे के सहारे से ही  तो जिंदगी चलती है,  कभी तुम अपनों का इंतजार करो,  कभी अपने तुम्हारा इंतजार करे  l Thank you. 

कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा

कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा,  ये सारा संसार हमारा,  जिंदगी को जी कर देखो,  दिखे खुशियों का नजारा  l जो मिला, वो बाँट के खाए,  जिससे मिलता,  उसका शुक्र मनाएं,  जिंदगी सही से चल रही तो,  फिर क्यूँ ना किस्मत पर इतराए,  छूट जाए जब तन मन की पीड़ा,  फिर जीवन लगे ये प्यारा  l चाहतें इंसान की, मंजिल पर ले जाती है,  मुस्कुराहटें इंसान की,  दिलों पे राज कर जाती है,  चलते रहना जिंदगी है,  हँसते रहना जिंदगी है,  कुछ करने की कोशिस ही तो,  जीवन बदले हमारा  l Thank you. 

कुछ कमाया, कुछ बचाया,

कुछ कमाया, कुछ बचाया,  कुछ कहीं लगाया, कुछ गवांया,  फिर कुछ खोया, फिर कुछ पाया,  जीवन की गाड़ी तो  ऐसे ही चलती रहती है,  खाली आया, खाली गया  l दुनियाँ के हिसाब किताब में,  कोई पास है, कोई फेल है,  जिंदगी के रंगमंच पर,  कोई कोई हँसता है, तो कोई रोता है,  किसी का जीवन सफल सा लगता,  किसी का जीवन लगता, यूँही गया l किस्मत सबको नचाती फिरती,  कभी यहाँ, कभी वहाँ,  अपनी मर्जी से कोई ना जीता,  सब है मुसाफिर यहाँ,  जो छूट जाए, तन मन की तकलीफे,  फिर तो लगता जीवन नया  l सब सोच का ही खेल है सारा,  जिससे जीवन बिगड़े बने,  पछतावा किस बात का,  जीवन तो ये आगे बढ़े,  छोड़ दे जो मन चिंताएँ,  फिर संग खुशियों का काफिला  l Thank you. 

कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है

हरदम बोलते रहना ठीक नही,  कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है,  हरदम बहस करते रहना ठीक नही,  कभी कभी सुनना भी अच्छा होता है l शांत मन, शांत चित  और शांत वातावरण बने,  दुनियाँ में खुश रहने के लिए,  मन में अच्छे भाव पले,  जीवन में खुशी पाने के लिए,  कभी कभी एकांत भी अच्छा होता है l चिंताओं का राज क्यूं होवे  विपदाओं का राज क्यूँ होवे,  ना रहे आँखों में आँसू,  चेहरे पर मुस्कान भी होवे,  सपने पूरे करने के लिए,  मेहनत करना अच्छा होता है  l Thank you. 

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे,  जब तक रहेंगें, खुश हो के रहेंगें, कौन यहाँ कितने दिन रहेगा,  किसी को ये मालूम नही,  किसकी किस्मत में क्या लिखा है,  किसी को ये मालूम नही,  औरों की बातें सब करते हैं,  बात अपनी कोई करता नही,  जिंदगी कितनी खास मिली है,  इसकी चर्चा कोई करता नही,  कितने दिन की खुशियाँ जग में,  किसी को ये मालूम नही  l यूँ तो सब अपने हाथों में,  फिर भी औरों से अपेक्षा रखते हैं,  क्या खोया, क्या पाया जग में,  हिसाब कहाँ, कब रखते हैं,  क्या मिलना, क्या जाना है,  किसी को ये मालूम नही  l हर पल बदले जिंदगी ये,  मन बदलता रहता है,  सोच बदले जाए हमारी,  क्यूँ चिन्ता में मन रहता है,  बेवजह परेशान होने का कोई फायदा नही  l धन्यवाद 

जिंदगी को जब भी देखा है

जिंदगी को जब भी देखा है,  कुछ खुशियों से भरी हुई,  कुछ गम से भरी हुई,  कुछ सुकून से भरी हुई,  कुछ प्यार से भरी हुई l बेचैनियाँ अगर आती है,  कुछ देर में चली जाती है,  फिर रास्ते भी दिख जाते हैं,  फिर मंजिल भी मिल जाती है,  छोड़कर सब फिक्र चिंता,  जिंदगी फिर से मुस्काए l अगर छोड़ दे, हम जिद्द झूठी,  तो जीना फिर आसान है,  किससे क्या लेना देना है,  हर कोई यहाँ मेहमान है,  आना जाना लगा है रहता,  जिंदगी उम्मीदों से भरी हुई  l Thank you. 

सब मुश्किल तेरी हट जाए

सब मुश्किल तेरी हट जाए,  जब जिंदगी उत्साह से भरी हुई,  जब जिंदगी साहस से भरी हुई,  जब आगे बढ़ने में हो हौसला,  जब काम करने में हो हौसला,  तब जिंदगी तेरी निखर जाए  l जब राहें कुछ आसान बने,  तब जिंदगी कुछ आसान बने,  जब कदमों में हो मजबूती,  जब हाथों में हो मजबूती,  तब मेहरबान ये किस्मत हो जाए  l मन छोड़ दे तू अपनी करना,  रब की मरजी भी कुछ होती है,  जो वो चाहे वही होता है,  जो वो करता वही होता है,  तेरी चाहत भी पूरी होगी,  क्यूँ ना रब का शुक्र मनाएं  l जब रहना है इस जहान में,  तो फिर कैसी बेचैनी है,  जब मंजिल तेरी पास ही है,  तो फिर काहे की दूरी है,  तेरे ख्वाबों में जो बसा हुआ,  फिर से तुझसे मिल जाए  l Thank you.