किसी को यह महसूस मत होने दो,

किसी को यह महसूस मत होने दो, 
कि वह आपके लिए महत्वपूर्ण नही है, 
लोगों को आपसे शिकायतें हो सकती है,
आपको भी किसी से शिकायत हो सकती है, 
अगर आप किसी को महत्व दोगे तो, 
आप भी उससे मदद की अपेक्षा कर सकते हो, 
किसी के जीवन में खुशियाँ भरने की कोशिश करो  l

जीवन में आनंद भरो, स्वयं को आनंदित करो, 
जो मिला रहा, उससे खुशियाँ मिले हजार, 
जो चला गया, उसका कैसा इंतज़ार, 
किसी को अपना, समझोगे तो वह अपना नजर आयेगा, 
किसी की उपेक्षा करोगे तो वह बेगाना नजर आयेगा, 
किसी को यह महसूस मत होने दो, आप उससे दूर हो  l

मंजिलें हासिल भी होती है, जो पक्का ईरादा हो, 
सपने भी पूरे होते हैं, जो पाने का ईरादा हो, 
किस्मत मेहरबान भी होती है, जो नेक-नियत हो, 
रब मेहरबान भी होता है, जो दिल में सच्ची चाहत हो, 
किसी के वास्ते कुछ करके देखोगे तो चेहरे पर कुछ नूर हो l



Thank You. 

Comments

Popular Posts