कुछ समय की मुश्किलें भी
कुछ समय की मुश्किलें भी,
जीवन को मुश्किल बना देती हैं,
कुछ समय की परेशानियाँ,
जीवन में दुख भर देती है l
अपने लिए ये नही है जीवन,
ये जीवन औरों के लिए है,
दुख-सुख बाँटने की खातिर,
ये जीवन मिला सभी को,
कुछ समय की चाहतें,
जीवन में प्यार भर देती है l
क्या मिलता, इस दुनियाँ से,
सुख कम, गम ज्यादा मिलते हैं,
रोशनी तलाशते हैं,
राहों में अंधेरे भी बहुत मिलते हैं,
कुछ समय की अच्छी सोच,
खुशियाँ जीवन में भर देती है l
Thank You.

Comments
Post a Comment