मुझे गिरना नही, मुझे उठना है
मुझे गिरना नही, मुझे उठना है,
मुझे रुकना नही, मुझे चलना है,
थककर, हारकर क्यों बैठूँ मैं,
मंजिल की तरफ ही बढ़ता जाऊँ मैं,
मुझे रुकना नही, मुझे चलना है,
थककर, हारकर क्यों बैठूँ मैं,
मंजिल की तरफ ही बढ़ता जाऊँ मैं,
मुझे रोना नही, मुझे हँसना है l
ख्वाबों-ख्यालों में भी, गम मुझे सताए ना,
भूलकर भी उदासी, मेरे पास आए ना,
भूलकर भी उदासी, मेरे पास आए ना,
मुझे तो छोड़नी है, सारी गम की बातें यहाँ,
मुझे तो देखनी है, मेरी मंजिल है कहाँ,
कोई पल खोना नही, मुझे तो हर पल जीना है l
इस जीवन में जादू जैसे कोई हो गया है,
इस मन में, सपना जैसे कोई जग गया है,
इस मन में, सपना जैसे कोई जग गया है,
आशा का सूरज, मन में जैसे उग गया है,
उम्मीदों की किरणें, जीवन में जैसे बिखर गई है,
खूबसूरत जीवन मिला है, इसको और गँवाना नही है l
Thank You.

Comments
Post a Comment