चलो, कुछ खुशी की बात की जाए
चलो, कुछ खुशी की बात की जाए,
चलो, कुछ हँसी की बात की जाए,
जिंससे मन खुश हो जाए,
जिससे दिल खुश हो जाए,
चलो, कुछ मंजिल की बात की जाए l
छोटी-छोटी बातों में, खुशियाँ ढूँढ़ लेनी है,
छोटे-छोटे कामों में, मंजिल ढूँढ़ लेनी है,
माना कि हमको, दूर बहुत जाना है,
जो भी सपने देखते हैं, उनको पूरा करना है,
चलो, कुछ अपनेपन की बात की जाए l
इस दुनियाँ में, किसको अपना समझते हो,
इस दुनियाँ में, किसको पराया समझते हो,
सोचोगे तो पाओगे, हर किसी से अपना रिश्ता है,
सब एक ईश्वर की सन्तान है, सबसे उसका रिश्ता है,
इस दुनियाँ में कर्मों से,कुछ अच्छे, कुछ बुरे हो सकते हैं,
लेकिन सबमें, उस मालिक का नूर समाया है,
चलो, कुछ ईश्वर की बात की जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment