मन में इंसान के, कैसे-कैसे विचार आते हैं
मन में इंसान के, कैसे-कैसे विचार आते हैं,
कुछ अच्छे, कुछ बुरे विचार आते हैं,
समय इंसान का, एक जैसा रहता नही हैं,
मन इंसान का, एक जैसा रहता नही हैं,
मन पे इंसान के, सपने बहुत छा जाते हैं l
मन अच्छा रहे तो, जिंदगी खूबसूरत दिखती है,
मन खुश रहे तो, जिंदगी प्यार भरी दिखती है,
जब पराये भी, अपने नजर आने लगते हैं,
जब सारा जहान, अपना नजर आने लगता है,
दिल पे इंसान के, खुशी के बादल छा जाते हैं l
सोच भी अच्छी, जब कभी बन जाती है,
दोस्ती अच्छी, जब किसी से हो जाती है,
मंजिलें, जब कभी करीब आती दिखती है,
मन में फिर तो नया विश्वास जगने लगता है l
Thank You.

Comments
Post a Comment