यहाँ, बहुत कुछ करने के बाद भी
यहाँ, बहुत कुछ करने के बाद भी,
कुछ करना बाकी रह जाता है,
कुछ करना बाकी रह जाता है,
यहाँ, बहुत पाने करने के बाद भी,
कुछ पाना बाकी रह जाता है l
कुछ पाना बाकी रह जाता है l
ये जीवन अनंत अवसरों से भरा हुआ है,
ये जीवन अनंत उम्मीदों से भरा हुआ है,
ये जीवन अनंत संभावनाओं से भरा हुआ है,
ये जीवन अनंत सपनों से भरा हुआ है,
यहाँ, बहुत कुछ चाहने के बाद भी,
कुछ चाहना बाकी रह जाता है l
यहाँ कुछ भी करना संभव है,
यहाँ कुछ भी पाना संभव है,
यह जीवन तो कर्मक्षेत्र है,
यह जीवन तो धर्मक्षेत्र है,
क्या करना चाहिए, क्या करता है,
क्या फल की ईच्छा है,
या जो मिल गया वही अच्छा है,
निस्वार्थभाव जो मन में हो,
तो जीवन सुंदर बन जाता है l
Thank You.

Comments
Post a Comment