दुनियाँ में हर कोई
दुनियाँ में हर कोई,
अपनी सुविधा का ख्याल रखता है,
हर कोई चाहता है,
उसके आराम में कोई खलल ना पड़े,
दुनियाँ में हर कोई,
आराम से जीना चाहता है l
दुनियाँ में कुछ लोग,
क्यों नही भगवान् से डरते हैं,
क्यों अपनी मर्जी चलाते हैं,
अपने निर्णय, क्यों दूसरों पर थोपते हैं,
दुनियाँ में कुछ लोग,
क्यों नही किसी का भला करते हैं,
इंसान स्वार्थ में क्यों, अंधा हो जाता है l
दुनियाँ में कुछ लोग,
क्यों किसी का भला नही कर सकते,
और जानबूझकर किसी का बुरा करते हैं,
या बुरा करने का सोचते हैं,
इंसान को दयालु बनना चाहिए,
क्योंकि दयालुता, भगवान का दिव्य गुण है,
अगर हम स्वयं को परमात्मा की संतान समझते हैं,
तो फिर का बुरा क्यों,
किसी को नुकसान क्यों पहुँचाए,
किसी का दिल क्यों दुखाए,
दुनियाँ में आए हैं तो फिर किसी का भला क्यों नही l
Thank You.
Comments