Monday, March 28, 2022

Whai is good happens in life

 क्या जीवन में अच्छा होता है, 

कुछ समझ ना आए , 

क्या जीवन मे अच्छा करता हैं, 

कुछ समझ न आए, 

मीठी मीठी बातें तो सब कह देते है, 

क्या कडुआ होता है जीवन में, 

कुछ समझ ना आए l


दुख और सुख के चक्कर मे, 

ये फंसी है दुनियाँ, 

अच्छे बुरे के फेर में,

ये फंसी है दुनियाँ, 

क्या अच्छा मिलता है, 

क्या बुरा मिलता है, 

कुछ समझ ना आए l


 ये जीवन तो खेल है, 

अच्छे और बुरे का, 

इस जीवन में खेल है, 

भले- बुरे का, 

कौन जीतता, 

कौन यहाँ पर हारता है, 

कौन यहाँ पर,

अपनी किस्मत संवारता है, 

किसकी किस्मत कब पलट जाए, 

कुछ समझ ना आए l






Sunday, March 27, 2022

Sometime Happy, sometime sad

 कभी सुख मिले, कभी दुख मिले, 

जीवन में हरदम कहाँ सुखी मिले, 

खुशकिस्मत वे होते हैं, 

जिनको अपनों का संग मिले l


सुख में भी जो साथ हैं, 

दुख में भी जो साथ है, 

धूप छाँव सी ये जिंदगी, 

कभी दिन जैसी कभी रात है, 

प्यार के पल जीवन में हो तो, 

फिर जीवन में खुशियों के रंग मिले l


मन की उदासियां भी दूर हो जाए, 

दिल की वीरानियाँ भी दूर हो जाए, 

जिंदगी जो जीए अपने ढंग से, 

आशाएँ भी पूरी हो जाए, 

भूलकर सब गम दुनियाँ के, 

मन में चैन की बीन बजे l



What happens in the life, let haopen

जिंदगी में जो होता है होने दो ना, 

जिंदगी में जो करता है करने दो ना 

किसकी मरजी से कौन कहाँ रुकता है, 

जिंदगी से जो जाता है जाने दो ना l


जिंदगी मिली है तो जी लीजीये,

जिंदगी खिली है तो हँस लीजिये, 

मुश्किलें जिंदगी में बेमतलब से आ जाती है, 

जिंदगी कभी कभी अजीब सी लगती जाती है, 

हमारे ही काम हमारे ही आगे आते हैं, 

कभी रास्ता रोकते हैं तो कभी रास्ता खोलते जाते हैं, 

जिंदगी मे जो बोता है बोने दो ना l


कुछ लोगों का अंदाज अलग ही होता है, 

कोई यहाँ हँसता है तो कोई रोता है, 

किसी की किस्मत हीरे की तरह चमकती है, 

किसी की किस्मत फीकी सी दिखती है, 

किसका जीवन सुखो भरा है यहाँ, 

जिसको जो मिलता है मिलने दो ना l









मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...