Wednesday, November 16, 2022

दुनियाँ में जीते जाना है, ईश्वर का शुक्र मनाना है,

दुनियाँ में जीते जाना है, 
ईश्वर का शुक्र मनाना है, 
जो मिलता है उसी दाता से, 
जो पाता है उसी मालिक से, 
उसके गुण गाते जाना है  । 

ये जिंदगी उसी से पाई है, 
सारी खुशियाँ उसी से पाई है, 
धरती सूरज चाँद सितारे रचे, 
प्रकृति के सब नजारे रचे, 
ईश्वर की कृपा पाना है  । 

कुछ काम जहान में ऐसे करें, 
कि जीवन शानदार बने, 
इस दुनियाँ मै ऐसे रहे कि 
खुशियों भरा संसार बने, 
चाहते पूरी भी होवे, 
जीवन तो खुशियों का खजाना है  । 


Aman


Tuesday, November 15, 2022

मन की दुविधा छोड़ो

मन की दुविधा छोड़ो, 
दिल से दिल को जोड़ो, 
आँखों में सपने सजा के, 
मंजिल पथ पर दौड़ो  । 

जिंदगी तो वृक्ष की तरह, 
फल, फूल, छाया, लकड़ी देता, 
अंत समय तक जीवन, 
सबको खुशियाँ देता, 
सोचो जीवन दरिया, 
देखो तो जीवन सागर, 
चाहत पूरी करने है, 
बेमतलब की चिंता छोड़ो  । 

किसकी परवाह करते हो, 
सब अपनी धुन पे सवार है, 
तुम्हें रास्ते नए बनाने, 
जीवन तो ये बेशुमार है, 
अपनापन लेकर दिल में 
सारे जग से रिश्ता जोड़ो  । 

चेहरे पे कुछ तो मुस्कुराहट लाइये

चेहरे पे कुछ तो मुस्कुराहट लाइये, 
जिंदगी को खुशनुमा बनाइये, 
ये जिंदगी जीने के लिए है, 
ये जिंदगी हँसने गाने के लिए है, 
छोड़कर गम इस दुनियाँ के, 
दिल में अपने प्यार सजाइये  । 

प्यार को अहमियत दे तो, 
जिंदगी कुछ और होगी, 
इस जीवन की कद्र करें तो,
जिंदगी जन्नत जैसी होगी,
किश्मतों के खेल सारे,
अपने हाथों से किस्मत बदलते जाइये  ।

गम ना करो सब ठीक होगा,
गजब का ये जीवन होगा,
खुद पर जो विश्वास करो तो,
मनचाहा ये जीवन होगा,
भूलकर सब गम जहान के,
ख्वाब पूरे करते जाइये  । 

Aman

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...