Sunday, June 30, 2024

कुछ तो जिंदगी में, आनंद भर जाए

कुछ तो जिंदगी में, आनंद भर जाए, 
कुछ तो मन को पंख लग जाए, 
आजाद सी उड़े ये जिंदगी, 
खुशियों में फिरे ये जिंदगी, 
कुछ चाहतों को पंख लग जाए  l

किसलिए है मन में उदासी, 
किसके लिए है अखियाँ प्यासी,
जिंदगी तो चलती रहती है, 
साँसें तो चलती रहती है, 
कुछ तो ये जिंदगी संवर जाए  l

चिंता छूटे मन की सारी, 
किस्मत नही रहे बेचारी, 
आसमान सी जिंदगी है ये, 
सागर जैसी जिंदगी है ये, 
कुछ तो जिंदगी में, 
खुशियाँ भर जाए  l


Thank you.  

कदम आगे बढ़ रहे हैं

कदम आगे बढ़ रहे हैं,
मंजिलें करीब ला रहे हैं, 
ये किस्मत रूठी नही हमसे, 
सितारे गर्दिश में नही है, 
कुछ बुरा नही होता है, 
बुरा क्यूँ सोच लेते हैं, 
जीवन उदास नही है, 
उदास क्यूँ हो जाते हैं, 
छोड़कर मन की उदासी, 
हम किस्मत बदल रहे हैं  l

चाहतें भी नही ज्यादा, 
उम्मीदें भी नही ज्यादा, 
चल पड़े हम तो आगे को, 
रास्ता बचा भी नही आधा, 
जो होना है, वो होने दो, 
जो करता है, वो करने दो, 
टूट जाए ना मनोबल, 
सभी को आगे बढ़ने दो, 
प्यार दिल में रहे ज्यादा,
खुशी मन में रहे ज्यादा, 
मुस्कुराहट रहे लबों पर, 
हँसी चेहरे पर हो ज्यादा, 
भूलकर राग द्वेष सारे, 
नई सोच ला रहे हैं  l

किसी के लिए, 
कुछ करके तो देखो, 
बड़ा ही सुकून मिलता है, 
किसी के लिए, 
जीकर तो देखो, 
बड़ा ही चैन मिलता है, 
किसी का साथ अगर मिलता, 
तो जिंदगी खूबसूरत है, 
साथ कोई चल दिया तो अच्छा, 
यहाँ साथी की जरूरत है, 
खुशी जो दिल में भरी हुई, 
तो आनंद की बारिश आ रही है l


Thank you. 

Saturday, June 29, 2024

मुश्किलें सब हट जाए

मुश्किलें सब हट जाए, 
जिंदगी सब खुशियाँ पाए, 
बदल जाए, किस्मत की लकीरें,
मिट जाए, चिंता की लकीरें,
आरजू सबकी पूरी हो जाए  l 

सारा जहान, 
जिसकी कृपा से चलता है, 
वही देता है सब, 
वही लेता है सब, 
वही संसार बदलता है, 
उसकी दया से, 
जीवन ये संवर जाए  l

जिंदगी उसने बनाई, 
किस्मतें उसने बनाई, 
अंधेरा भी उसने बनाया, 
उजाले भी उसने बनाए, 
प्रकृति के रचनेवाले, 
तेरी शरण हम हो जाए  l

Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...