कदम आगे बढ़ रहे हैं

कदम आगे बढ़ रहे हैं,
मंजिलें करीब ला रहे हैं, 
ये किस्मत रूठी नही हमसे, 
सितारे गर्दिश में नही है, 
कुछ बुरा नही होता है, 
बुरा क्यूँ सोच लेते हैं, 
जीवन उदास नही है, 
उदास क्यूँ हो जाते हैं, 
छोड़कर मन की उदासी, 
हम किस्मत बदल रहे हैं  l

चाहतें भी नही ज्यादा, 
उम्मीदें भी नही ज्यादा, 
चल पड़े हम तो आगे को, 
रास्ता बचा भी नही आधा, 
जो होना है, वो होने दो, 
जो करता है, वो करने दो, 
टूट जाए ना मनोबल, 
सभी को आगे बढ़ने दो, 
प्यार दिल में रहे ज्यादा,
खुशी मन में रहे ज्यादा, 
मुस्कुराहट रहे लबों पर, 
हँसी चेहरे पर हो ज्यादा, 
भूलकर राग द्वेष सारे, 
नई सोच ला रहे हैं  l

किसी के लिए, 
कुछ करके तो देखो, 
बड़ा ही सुकून मिलता है, 
किसी के लिए, 
जीकर तो देखो, 
बड़ा ही चैन मिलता है, 
किसी का साथ अगर मिलता, 
तो जिंदगी खूबसूरत है, 
साथ कोई चल दिया तो अच्छा, 
यहाँ साथी की जरूरत है, 
खुशी जो दिल में भरी हुई, 
तो आनंद की बारिश आ रही है l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think