तन भी बदलता है

तन भी बदलता है, 
मन भी बदलता है, 
हर रोज यहाँ पर, 
जीवन भी बदलता है, 
कभी कुछ मिल जाता है, 
कभी कुछ खो जाता है, 
हर किसी का यहाँ, 
जीवन भी बदलता है l

कुछ हम बदलते हैं,
कुछ तुम बदलते हो,
कुछ मंजिल बदलती है,
कुछ रास्ते बदलते हैं,
मौसम बदलते हैं, 
फिक्र चिंता बदलती है, 
धरती बदलती है, 
यहाँ आसमान बदलता है l

जिसे देखते हो, 
वह बदला हुआ नजर आता है, 
सारा ये जहान, 
बदला हुआ नजर आता है, 
कभी वक्त बदलता है, 
कभी ये जहान बदलता है  l

Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here