कुछ जीने का हो, अंदाज अलग

कुछ जीने का हो,
अंदाज अलग, 
दुनियाँ में रहने का हो, 
अंदाज अलग, 
कुछ खुद को संभाले, 
कुछ अपनो को संभाले, 
कुछ मन को सभाले, 
कुछ दिल को संभाले, 
कुछ जीवन को संभाले, 
कुछ औरों को संभाले, 
सोचने का हो अंदाज अलग l

हर किसी के जीवन में, 
कुछ तो परेशानियाँ है, 
हर किसी को देखकर, 
सबको होती हैरानियाँ है, 
कुछ जीवन अच्छा, 
कुछ किस्मत अच्छी, 
कुछ लोग अच्छे, 
तभी तो ये जिंदगी अच्छी, 
जीवन ये खुशहाल बने, 
कुछ करने का हो, अंदाज अलग l

कुछ नई सोच, कुछ नई चाह, 
कुछ नये काम, कुछ नई राह, 
कुछ रहन सहन हो सुंदर सा, 
एक घर बने यहाँ सुंदर सा, 
ये दिल बने यहाँ प्यारा सा, 
जहाँ मन भी लगे, 
जहाँ दिल भी लगे, 
बात करने का हो, अंदाज अलग l


Thank you.  

Comments

Popular Posts