कुछ नई जिंदगी बने

कुछ नई जिंदगी बने, 
कुछ नये ख्वाब बुने, 
कुछ तो बात नई हो जीने में, 
कुछ तो नई चाह हो सीने में, 
कुछ तो सपनों का संसार बुने  l

कुछ मंज़िलें करीब आए, 
कुछ अपने पराये करीब आए, 
रंग रूप भी यूं तो बदल जाता है, 
दुनियाँ में हर चेहरा बदल जाता है, 
कुछ मुस्कान लबों पर आए, 
कुछ मुस्कान चेहरे पर आए, 
कुछ तो नया जीने का अंदाज बने  l

मन में कुछ चैन हो तो अच्छा हो, 
दिल में कुछ सुकून हो तो अच्छा हो, 
रोशनी राहों में बिखर जाए, 
चाहते जिंदगी को सँवारती जाए, 
कुछ प्यारी लगे जिंदगी ये, 
खुशियों से रिश्ता कुछ जुड़ जाए  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think