हम परेशान क्यों होवें

हम परेशान क्यों होवें 
हम उदास क्यों होवें
क्या चला गया जो उदासी हैं, 
क्या खो गया जो परेशानी है, 
खुश रहने की है जो आदत, 
मंजिल पाने की है जो चाहत, 
देख के दुनियाँ भर की बातों को, 
मन का चैन क्यों खोये  l

जिंदगी जैसे जन्नत है, 
दिल ये प्यार का सागर है, 
खुशियों के यहाँ खजाने है, 
दिल में प्यार के अफसाने है, 
जीते रहें जब तक है जिंदगी, 
मुश्किलों से हैरान क्यों होवें  l

क्या और कहे, वही सही है, 
क्या हम कहे, वह गलत है, 
क्या दूसरे यहाँ सही है, 
क्या हम यहाँ पर गलत है, 
खुद को जब जाना नही, 
खुद को जब पहचाना नही, 
तो फिर यहाँ क्या सही है, 
दुनियाँ तो बदलती रहती है, 
हम अपनी मुस्कान क्यों खोवे  l

Thank you. 

Comments

Popular Posts