Posts

मन हरि सुमिरन में लग जाए

Image
मन हरि सुमिरन में लग जाए,  मन हरि ध्यान में लग जाए,  मन बड़ा चंचल, बलवान बड़ा है,  मन को संभालना काम बड़ा है,  मन ने पाई सही दिशा तो,  जीवन सफल हो जाए  l ईश्वर की भक्ति में अतिआनंद,  वैरागी मन पावे परमानंद,  जैसा मन को ढालोगे,  वैसा मन बन जाएगा,  जैसा मन से अभ्यास करोगे,  वैसा ये जीवन बनता जायेगा,  छोड़ जगत के सारे झगड़े,  मन तु क्यु ना प्रभु को चाहे  l तेरी तो है बात अलग मन,  तू हरदम साथ में रहता है,  दुनियाँ की तू चिंता करता,  खुद की फिक्र नही करता है,  तू सब देखे, तू सब जाने,  तू सब समझे, सब पहचाने,  तेरी चाल समझनी मुश्किल,  तू क्यूँ ना हरि गुण गाए  l आजकल सब चला जा रहा है,  समय हाथों से फिसल रहा है,  भूला बैठा जो उस मालिक,  फिर क्या किया तूने दुनियाँ में,  जो मन रंग जाए हरिनाम में,  फिर जन्म सफल हो जाए  l Thank you. 

खुश रहना जिसने दुनियाँ में सीख लिया

Image
खुश रहना जिसने,  दुनियाँ में सीख लिया,  उसने इस दुनियाँ में,  जीना सीख लिया,  चेहरे पर जब मुस्कुराहटें,  हमेशा बिखरती है,  उसके जीवन में,  खुशियाँ हमेशा विचरती है,  जिसने मन ही मन में,  हँसना सीख लिया,  उसने मन में,  सुंदरता भरना सीख लिया  l औरों की खुशी जब दिल को लगती प्यारी हो,  औरों की हँसी जब मन को लगती प्यारी हो,  औरों की खातिर,  जब कुछ कर देते हैं,  औरों के जीवन में,  जब खुशियाँ बिखेर देते हैं,  उन्होंने जीवन को,  सफल करना सीख लिया  l कष्ट आते हैं तो जीवन में,  मजबूत बनना सिखाते हैं,  अनुभव देते हैं ऐसा कि दुनियाँ में जीना सिखा देते हैं,  कोई नही दुनियाँ में ऐसा,  जिसके जीवन में  मुश्किलें आती नही,  हर बाधा को पार करके,  मंजिल पर पहुँच जाते हैं,  खुद पर, खुदा पर जिसने  विश्वास करना सीख लिया, उसने तो हर जंग को  जीतना सीख लिया  l चल पड़े कदम जो,  अच्छाई की तरफ ,  चल पड़े कदम जो,  सच्चाई की तरफ ,  मन ने जो कपट ल...

Happy Republic Day

Image
  Thank you

चले आसमान की ओर

Image
भूलकर सब गम जहान के,  चले आसमान की ओर,  सोच अगर ऊँची हो,  तो जीने में मजा है,  मन चिंताओं से  बाहर हो तो,  तो जीने का मजा है,  अनंत जहान है,  अनंत आसमान है,  चले अनंत की ओर  l कुछ तो नया हो जीवन में,  कुछ बात नई हो जीवन में,  कुछ आँखों मे सपने हो,  कुछ यादों के सपने हो,  मन हो जैसे पंख लगाए,  आजाद मन ये झूमता जाए,  बेफिक्री का जीवन हो,  छोड़े सारे झूठे भ्रम,  उम्मीदों की किरणों के सहारे,  चले मंजिलों की ओर  l सारे जहान को अपना समझे,  हर जीव से अपना रिश्ता समझे,  कोई नही बेगाना लागे,  जीवन ये खुशियों भरा लागे,  जीने की हो नई तमन्ना,  छोड़ दे मन की सब व्यथा,  देखें जग में अच्छा ही तो,  सोचें कुछ अच्छा ही तो,  दूर दूर तक जाएँ निगाहें,  देखे नही दोष किसी के,  जीवन बढ़े मुक्ति की ओर  l मन बन जाए आजाद कुछ,  अपनी मर्जी में जीना हो,  दिल में हो कुछ नई उमंगें,  दिल अलबेला रंगीला हो, ऐसी सोच बने कि जैसे,  दुनियाँ में सब कुछ ...

तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया

Image
तेरी दया को भूलूँ मैं कैसे,  तेरी कृपा को भूलूँ मैं कैसे,  तूने हमेशा सहारा दिया है,  तूने हमेशा उजाला किया है,  तूने ये मेरा जीवन है बदला,  तूने मेरी किस्मत है बदली,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l सब दुनियाँ को बनानेवाले,  सबके अंदर समानेवाले,  सबको अपना समझनेवाले,  सब पर कृपा बरसानेवाले,  सुख वैभव सब देनेवाले,  कण कण में तुम ही समानेवाले,  समय सही तुम करनेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l जो तुम हो तो ये जग चलता है,  जो तुम हो तो ये जीवन चलता है,  जो तुम हो तो चिंता मिटती है,  जो तुम हो तो खुशियाँ मिलती है,  जल थल नभ में बसनेवाले,  सब लोकों में विचरनेवाले,  सब सृष्टि के मालिक भगवन,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l तू ही जीवन सबको देता,  तू ही तन मन धन सबको देता,  तू ही सबसे प्रीत है करता,  तू ही सबका ध्यान है रखता,  तेरे खेल निराले भगवन,  तेरे नियम गजब के भगवन,  जग में आनंद बरसानेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l Thank y...

रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज

Image
रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज,  अयोध्या नगरी प्यारी लागे,  गली गली आज फूलों से सजी है,  हर घर में दीवाली मनी है,  रामजी आएँ है आज अपने घर में,  लौट के आए हैं सरयू के तट पर,  अयोध्या की हवाएँ मतवारी लागे आज l दीप जलाओ, मंगल गाओ,  घर को अपने फूलों से सजाओ,  खुशियों की घड़ियाँ आई है,  मन मन्दिर में अमन्गे छाई है,  राम भजन हर कोई गा रहा,  राम गुण हर कोई गा रहा,  राम जी यादें प्यारी लागे आज  l राम भजो रे, रामनाम जपो रे,  रामजी का महिमा, गान करो रे,  राम की प्रीत तो सारे जगत पर,  रामजी  से अब प्रीत करो रे,  राम गुण गावन की शुभ बेला,  राम के उत्सव में  शामिल होय लियो आज  l जगत के मालिक, जगत के स्वामी,  मर्यादा पुरुषोत्तम राम ब्रह्मांड के स्वामी,  अंतर्यामी प्रभु राम विश्व के पालक,  सब जीवों के मालिक, देवों के मालिक,  अनभिज्ञ नही कोई राम की शक्ति से,  देखे राम सब अंतर्यामी,  रामनाम से सराबोर जगत है,  रामजी की लीला प्यारी लागे आज  l Thank you....

राम से प्रीत कर प्यारे

Image
राम से प्रीत कर प्यारे, ये जीवन संवर जायेगा, राम को याद कर प्यारे, ये जीवन बदल जायेगा, राम तो जगत के स्वामी,  राम तो अंतर्यामी,  राम तो जगत के पालक,  राम तो सबके हैं मालिक राम का नाम जपने से,  सारे दुख दूर होते हैं,  प्रभु को याद करने से,  जीव सब सुख से रहते हैं,  करें जो ध्यान ईश्वर का,  ये मन उज्ज्वल हो जायेगा  l प्रभु के चरण जो पकड़े हैं,  तो जीवन धन्य हो जाए, प्रभु की शरण जो होवें,  तो जिंदगी स्वर्ग बन जाए,  जिसे है सहारा राम का ,  उसे फिर और क्या चाहिए,  जिसे विश्वास राम पर,  उसकी सब फिक्र मिट जाए,  राम का नाम जहाज है,  जो भवसागर पार कराए,  प्रभु से प्रेम कर प्यारे,  ये जीवन धन्य हो जाए, प्रभु का नाम जप प्यारे,  कष्ट सब मिट जायेगा  l राम की शक्ति अपरंपार,  राम की भक्ति अपरंपार,  राम बोले कोई जो एक बार,  मिले उसे शक्ति बारम्बार,  राम तो प्राणों के आधार,  राम तो जीवन के आधार,  राम की महिमा जो गाए,  सुखी हो जाए घर संसार,  प्रभु का वास है दिल ...