अब तो अधिक प्रयास हो
ये जीवन खुशहाल बनाने को,
दुनियाँ में खुशियाँ लाने को,
कोई मकसद पूरा करने को,
कुछ सपने पूरे करने को,
जीवन सुंदर बनाने में,
सोई किस्मत जगाने में,
दुनियाँ में प्यार जगाने को,
अपनापन दुनियाँ में लाने को,
अब तो अधिक प्रयास हो l
अब तो हरिवन्दन हो,
अब तो प्रभु जी का सुमिरन हो,
हरिशरण हो जाए तन-मन,
प्रभुजी का भजन करले ये मन,
अज्ञान का पर्दा हटे,
अभिमान का पर्दा हटे,
छोड़े हम अपनी सब दुविधा,
छोड़े हम मन की सब व्यथा,
कट जाए अब तो दुख सारे,
आ जाए जीवन में बहारें,
जीवन में पूर्णता लाने को,
अब मनोविकास हो l
कभी गिर पड़े, कभी उठ चले,
जब जागे तभी सवेरा है,
किस्मत का कोई गम ना करे,
जीवन तो बेहद गहरा है,
कभी सफल है, कभी असफल है,
हार-जीत तो चलती रहती है,
मन अगर हारा नही तो
जिंदगी बदलती रहती है,
कुछ सेवाभाव हो सीने में तो
आत्मा निखरती रहती है,
मुश्किलें जीवन की मिटाने को,
अब तो नये ढंग से प्रयास हो l
Thank You.

Comments