कुछ हिम्मत तो करो
कुछ हिम्मत तो करो, कुछ पाने की,
कुछ मेहनत तो करो, कुछ पाने की,
जो ठान लिया, वह पा लेना,
जो सोच लिया, वह पा लेना,
कुछ आशा तो करो, कुछ पाने की l
ये दुनियाँ तो है दिलवालों की,
ये जिंदगी तो है जीने वालों की,
कहीं अपनापन भी मिल जाता है,
कोई अपना भी बन जाता है,
कुछ चाहत तो करो, कुछ पाने की l
जो आया है, उसे जाना है,
इस बात से क्या घबराना है,
यहाँ कुछ ऐसा करते जाना है,
जिसे खुशियों का मिले नजराना है,
जो चल पड़े तो फिर आगे बढ़ चले,
फिर क्या जरूरत है, किसी से डरने की l
Thank You.

Comments