अपने अच्छे व्यव्हार से, लोगों का दिल जीतो




अपने अच्छे व्यव्हार से, लोगों का दिल जीतो, 
अपने दिल के प्यार से, लोगों का दिल जीतो, 
कितने ही लोग, हर रोज तुम्हे मिलते हैं, 
कितने ही लोग, जीवन में तुम्हे तुम्हे मिलते हैं, 
अपनी मीठी बातों से, लोगों का दिल जीतो l

हर किसी का मन अलग सोचता है, 
हर किसी का दिल अलग महसूस करता है, 
लोगों के जीवन में खुशियाँ बहुत आती है, 
फिर भी जिंदगी मायूस सी क्यों रह जाती है, 
अपनी सच्ची बातों से, लोगों का दिल जीतो l

आज हम चल पड़े हैं जिस राह पर, 
कल हमारी वही मंजिल होगी, 
आज हम जो चाहते हैं अच्छा करना, 
कल हमारे जीवन में अच्छा होगा, 
ये पल तो आज है, 
अगला पल जिसे हम कल कहते हैं, 
अपनी सुंदर सोच से, अमन, अपने कल को बदलो l



Thank You

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here