एक दिन ये जीवन
एक दिन ये जीवन,
खत्म हो जायेगा,
एक दिन दुनियाँ में,
समय तेरा खत्म हो जायेगा,
याद प्रभु को करले याद,
नही तो, बाद में प्यारे पछतायेगा l
अंत समय जब आता है,
तो बुद्धि भी फिर जाती है,
मन भी काम कर नही पाता है,
पिछली बातें, सब याद आती है,
नाम प्रभु का जप ले प्यारे,
एक दिन, पिंजरे से पँछी निकल जायेगा l
दुनियाँ के उन कामों में लगा है,
जो काम, तेरे नही किसी काम के,
सत्कर्म से दूर हुआ है,
रहे तू कल्पनाओं के संसार में,
एक ईश्वर को अपना कहले अमन,
नही तो, बाद में पछतायेगा l
Thank You.


Comments
Post a Comment