जीवन से प्यार जिसने किया,
खुद से प्यार उसने किया,
जीवन का निखार जिसने किया,
खुद का निखार उसने किया l
कुछ सपने पूरे हो गए,
कुछ सपने अधूरे रह गए,
कुछ अपने दुनियाँ में बन गए,
कुछ बेगाने ही रह गए,
अपना जीवन सुधार जिसने किया,
खुद का सुधार उसने किया l
कुछ चाहत पूरी हो गई
कुछ चाहत अधूरी रह गई,
कुछ मंजिल हाथ में आ गई,
कुछ मंजिल से दूरी हो गई,
पर्मेश्वर का आभार जिसने किया,
जीवन का कल्याण उसने किया l
Thank You.


Comments
Post a Comment