अपने सपने पूरे करते चलो




अपने सपने पूरे करते चलो,
सपनों के लिए सब काम हो, 
जो मन सोचे, जो दिल चाहे, 
वह पूरा करने के लिए हर काम हो l

कदम आगे रखते हो तो,
रास्ते भी मिल जाते हैं, 
रास्ते चाहे कितने भी लम्बे हो, 
मंजिल भी मिल जाती है, 
जो काम लगे मन को अच्छा,
उसे पूरा करने तक नही विश्राम हो l

ये जीवन मिला है खुशियाँ भरा, 
फिर काहे को मायूसी है, 
इस दुनियाँ में रहना सबको,
फिर दुनियाँ से क्या नाराजगी है,
औरों के लिए कुछ काम करो, 
दुनियाँ में खुशियाँ भरते चलो l



Thank You. 

Comments

Popular Posts