अटको मत, आगे बढ़ो


अटको मत, आगे बढ़ो, 
जीवन में आगे बढ़ो, 
बहुत चीजें होगी, तुम्हारे जीवन में, 
बहुत घटनाएं होगी, तुम्हारे जीवन में, 
बहुत लोग आयेंगें, तुम्हारे जीवन में, 
दुख सुख आयेंगें, तुम्हारे जीवन में, 
भटको मत, आगे बढ़ो l

कभी मंजिल करीब होती है तो
कभी मंजिल दूर होती है, 
कभी किस्मत अच्छी होती है तो
कभी किस्मत खराब होती है, 
भावनाओं के सागर में कभी मत बहो l

अगर खुद को पहचान लिया तो
फिर ये जीवन जीना आसान है, 
अगर खुद पे विश्वास किया तो
फिर जीवन की राहें आसान है, 
जीवन की यात्रा अनंत है, 
इस जीवन में आगे बढ़ो l


Thank You. 

Comments

Popular Posts