दुनियाँ में कुछ काम अपनी खुशी के लिए करो



दुनियाँ में कुछ काम अपनी खुशी के लिए करो,
दुनियाँ में कुछ काम दुसरों की खुशी के लिए करो,
क्योंकि यहाँ हर कोई खुशियाँ पाने के लिए तरसता है, 
कभी किसी को ऐसी बात मत कहो 
कि आप जाने अनजाने में किसी का दिल दुखा बैठो l

इस दुनियाँ मे अपनी परेशानियों से परेशान है,
किसके जीवन मैं कितने दुख है, केवल वही जानता है, 
अगर आप की वजह से किसी के जीवन में 
खुशियाँ आती है तो आप सौभाग्यशाली हो, 
दुनियाँ में सब काम खुशियाँ बाँटने के लिए करो l

आप संसार में परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ कृति हो, 
आप क्यों भूल जाते हो कि यहाँ सब आप जैसे हैं, 
सबके जीवन में कुछ खुशियाँ है, कुछ गम है, 
आप जैसा सोचना चाहते हो, वैसा सोचो, 
आप जैसा करना चाहते हो, वैसा करो, 
लेकिन जो भी सोचो, जो भी करो, 
दूसरों की भलाई के लिए करो l


Good morning

Comments

Popular Posts