तू जो चाहे, वही होता है
तू जो चाहे, वही होता है,
सब तेरी मर्जी से होता है,
सब तेरी मर्जी से होता है,
यहाँ प्रयास सभी तो करते हैं,
यहाँ मेहनत सभी तो करते हैं,
पर तू जो चाहे, वही मिलता है l
सबकी किस्मत तू ही लिखे,
किसकी किस्मत में क्या है, केवल तुझे पता,
सबके मन में अलग-अलग है,
किसके मन में क्या है, बस तुझे पता,
तेरी मर्जी बिना, पत्ता भी नही हिलता,
जग में, सब तेरी इच्छा से होता है l
तेरी इच्छा से सूरज उगता है,
तेरी मर्जी से है दिन ढलता है,
सबके ऊपर बैठा, तू ही देखे,
कौन यहाँ क्या करता है,
तूने ही सब खेल रचाए,
तू ही सब खेल, खेलता है l
Thank You.

Comments