हर सुबह आती है, नई खुशियाँ लेकर




हर सुबह आती है, नई खुशियाँ लेकर, 
हर सुबह आती है, नई उमंगे लेकर, 
कल को तो भूल जाते हैं, 
कल क्या हुआ यह भूल जाते हैं, 
हर सुबह आती है, नई उम्मीदें लेकर l

कल क्या किया, कल क्या मिला, 
कल कैसा था, अब कैसा है, 
आज का ये जीवन अपना, 
कल से अब क्या वास्ता, 
आज तो आया है, नई ख्वाइशें लेकर l

कुछ हँसी, कुछ मुस्कुराहटें, 
कुछ गम-खुशी की आहटें, 
कुछ उत्सुकता, कुछ चिंताएँ हैं, 
ऐसी ही आज की राहें हैं, 
अमन, चलती जाती है जिंदगी, 
ऐसे ही नई उम्मीदें लेकर l


Thank You. 

Comments

Popular Posts