Skip to main content

Posts

Never lost your smiles

अपनी मुस्कुराहटें खो नही देना,  दिल की खूबसूरती खो नही देना,  भूल जाओ चाहे सारी दुनियाँ,  अपनी खुशमिजाजी खो नही देना l जिससे मिलो ऐसे मिलो,  जैसे पहली बार मिले,  याद करे कोई बाद तुम्हारे,  ऐसी दिल पे छाप पड़े,  कौन है अच्छा कौन बुरा है,  अपना अच्छा व्यवहार खो नही देना l कौन यहाँ कुछ लेकर आता,  कौन यहाँ से कुछ लेकर जाता,  सबको रहना इसी ज़मींन पर,  अपनी इंसानियत को खो नही देना l

Always be happy

हर परिस्थिति में खुश रहना हमारी आदत बन जाए, औरो के गम खुशी मे शामिल होना हमारी आदत बन जाए,  किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो कुछ नही सोचे,  किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो करते ही जाएँ,  जीवन में खुशियाँ भरना हमारी आदत बन जाएँ l सोच सही है तो जीवन खुशहाल है,  बर्ताव सही है तो जीवन में बहार है,  लोग मिलते हैं और बिछुड़ जाते हैं,  कुछ पराए अपने बन जाते हैं,  कुछ अपने पराए बन जाते हैं,  क्या यही जिंदगी है,  क्या ऐसी ही जिंदगी है,  दिल में प्यार है तो दुनियाँ में बहार है l कभी मन खुश हो तो कभी मन उदास है,  कभी अकेलापन है तो कभी संग सब संसार है,  अपने आप को हम कैसे रखते हैं,  यह तो महत्वपूर्ण है,  किसी के लिए क्या करते हैं,  यह तो महत्वपूर्ण है,  किसी के लिए कुछ करने से ही तो दुनियाँ में बहार है l

If have Life, Let's live

जिंदगी है तो जीते चलो, जिंदगी है तो खुश होते चलो, मन की खुराक ज्ञान है ,  तन की खुराक अन्न है,  दिल की खुराक प्यार है,  जिंदगी है तो आगे बढ़ते चलो l कौन क्या समझे यह भूल जाओ,  कौन क्या सोचता है यह भूल जाओ,  जिंदगी है तो कुछ करते चलो,  जिंदगी मिली है तो प्यार करते चलो l सबकी कहानी यहाँ चलती है,  सबकी जिंदगानी यहाँ चलती है,  राहों में कुछ अच्छा मिल जाता है,  राहों में कभी कोई खो जाता है,  जिंदगी मिली है तो रब को याद करते चलो l

Sometimes think positive

Sometimes think positive,  Sometimes do positive,  Positive thoughts gives you the best life,  Sometimes make yourself positive.  You have the best life,  You have the beautiful life,  You have the wonderful life,  You have the peaceful life,  Sometimes maintain the happiness of life.  It is the time for making your life best,  It is the time to making your mind strong,  The people around you should be happy,  If you are happy and happy nature,  Sometimes create your life best.  Nothing is against you,  No one is against you, Leave your negative thoughts,  Leave your negative nature,  Sometimes spent your time in beautiful nature. 

Happiness lives in mind

खुशी तो मन में होती है,  ढूँढने कहाँ जाएँ,  प्यार तो दिल में होता है,  ढूँढने कहाँ जाएँ,  ख़ुशी तो अपनों में होती है,  ढूँढने कहाँ जाएँ l ना जाने क्यूँ लोग,  अपनों से ख़फ़ा हो जाते हैं,  ना जाने लोग क्यूँ दोस्तों से ख़फ़ा हो जाते हैं,  खुशी तो दोस्तों मे मिलती है,  खुशी ढूँढने कहाँ जाएँ l जिन्हें अपना समझते है,  क्या वे अपने बन जाते हैं,  जिन्हें अपना कहते हैं,  क्या वे अपने बन पाते है,  कौन संग रहता है जहान में,  यहाँ कौन साथ निभा पाए l

The group walk in search of goal

मंजिलो की तलाश में चलता रहा है कारवाँ,  कभी मिल गई, कभी नही मिली,  फिर भी बढ़ता रहा है हौसला,  चाँद सूरज आसमान मेें फिरते रहे बेफिक्र से,  सब चले अपनी ही धुन में,  सब ढूँढते हैं आशियाँ l उदास होकर क्या है फायदा,  उदास होकर क्या जीना,  जब तक है ये जिंदगी,  खुश होकर ही रहना,  चलते फिरते चले जाएँ जहान से,  ना किसी से रहे गिला l और प्यार और चाहत और  और हँसी और खुशी,  आँखों में हो नए सपने पूरा करने की चाहत भी अपनापन रखे इस दिल में छोड़ दे शिकवा करना l

Sometimes life seems easy

कभी जिंदगी ये आसान नज़र आती है,  कभी जिंदगी ये मुश्किलों भरी नज़र आती है,  कभी लगता है, खुशियाँ आँगन में आ गई  कभी लगता है, खुशियाँ जीवन में आ गई,  कभी जिंदगी खुशहाल नज़र आती है l कुछ सोचकर जब कभी रुक जाते हैं,  कभी कुछ देखकर जब कदम बढ़ जाते हैं,  कभी रोशनी जीवन को सँवार दे,  कभी प्यार जीवन को बहार दे,  कभी जिंदगी मदहोश नज़र आती है l जिंदगी को समझने में समय मत गँवाईये,  बस जिंदगी को जीते ही जाइये,  जिंदगी तो पहले से ही खूबसूरत है,  जिंदगी को और खूबसूरत बनाइये,  कभी जिंदगी अपनी तो कभी बेगानी नज़र आती है l