मैं जहाँ चला जाऊँ, बहार चली आए,
फूलों की लंबी, कतार चली आए,
मेरी आँखों में सपने, हजार चले आए,
मेरे जीवन में जैसे, बहार चली आए ।
गीत जुबां पर आने लगे है,
खुशियों के बादल छाने लगे है,
चाहत जैसे, मुस्कुराने लगीं है,
मंजिल जैसे करीब आने लगी है,
मैं जाऊँ जहाँ, खुशियों के अंबार लग जाए ।
मन मग्न हुआ, कुछ गाने को,
दिल मचल रहा कुछ पाने को,
साँसों में बसी, एक खुशबू नई,
मन में बसी, की चाहत नई,
हो गाने लगी है बहार,
संग-संग मेरे, हँसी की फुहार चली आए ।
Thank You.
Comments
Post a Comment