अपने कर्तव्य-कर्म किए जाओ,
जो भी मिलेगा, अच्छा ही मिलेगा,
दुनियाँ में तरह-तरह की बातें होती है,
लोग तरह तरह की बातें करते हैं,
कभी तो लोगों की बातों को,
अनसुना कर दिया करो ।
और यह जीवन तो,
आशाओं और निराशाओं से भरा पड़ा है,
कभी मन खुश हो जाता है तो
कभी उदास हो जाता है,
कभी तो जीवन का आनंद ले लिया करो ।
कभी जीवन, अच्छा नजर आता है तो
कभी इसमें बहुत सारी
कमियाँ नजर आने लगती है,
जीवन के इस दौर में,
कभी तो ख़ुद को खुश, कर लिया करो ।
Thank You.
Comments
Post a Comment