चलो, एक नई दुनियाँ बसाएं,
चलो, ख्वाबों की दुनियाँ बसाएं,
चलो, एक नई उड़ानों की दुनियाँ बसाएं,
चलो, नए मुकामों की दुनियाँ बसाएं ।
जब करे, अपनी ही बात करे,
जब करें, अपना ही साथ करें,
अकेले में वक्त बहुत बिताया है,
अकेले ही और वक्त बिताना है,
चलो, नए ख्यालों की दुनियाँ बसाएं ।
अब जिंदगी को, हमसे कोई शिकायत ना हो,
अब हमें जिंदगी से, कोई शिकायत ना हो,
खुद भी जीएं, औरों को भी जीने दें,
चलो, लोगों के दिलों में जगह बनाएं ।
अब जिंदगी ये ऐसी बन जाए,
अब तो जिंदगी, किसी के काम आए,
सोच हमारी, बदले हमारी दुनियां,
हम बदले और सारा जहान बदल जाए ।
अच्छाई और बढे, बुराई का खात्मा हो,
निर्मल बने तन-मन-हृदय, पवित्र हर आत्मा हो,
एक पावन सा जहान हो, एक खुशियों भरा जहान हो,
समझे एक-दूजे को यहाँ, ईश्वर-प्रेम की आनंदवर्षा हो,
चल पड़े कदम वहाँ, जहाँ दुनियां जन्नत सी नजर आए ।
Thank You.
Comments
Post a Comment