आप सब जानते हैं प्रभुजी

आप सब जानते हैं प्रभुजी,
आप सब देखते हैं प्रभुजी,
आप सब सुनते हैं प्रभुजी,
आप सब समझते हैं प्रभुजी ।

ऐसा यहाँ कुछ भी नही है,
जिसकी आपको खबर नही,
ऐसा यहाँ कोई भी नही है,
जिसका आपको पता नही,
आप तो सब करते हैं प्रभुजी ।

आपके हजारों हाथ हैं,
आपकी हजारों आँखें हैं,
आपके हजारों कान हैं 
आपके हजारों पाँव हैं,
आप तो कहीं भी,
पहुँच जाते हैं प्रभुजी ।


Thank You.

Comments

Popular Posts