अपने अशांत मन को, शांत किया जाए
अपने अशांत मन को, शांत किया जाए,
मन को शोर-शराबे से दूर रखा जाए,
मन को, आँखों को, कानों को,
कुछ समय के लिए,
प्रकृति के साथ जोड़ा जाए,
कुछ समय के लिए, ध्यान किया जाए l
मन जो उलझा-उलझा फिरता है,
मन जो व्याकुल-व्याकुल फिरता है,
मन की बेचैनी जो बढ़ती है,
मन की चाहत जो और बढ़ती है,
कुछ समय के लिए,
मन पर अंकुश लगाया जाए l
दुनियाँ की बातों में, जो आ रहे हो,
दुनियाँ की नजरों में, जो आ रहे हो,
दुनियाँ की चाहतें तो, परेशान करती है,
दुनियाँ से उम्मीदें, परेशान करती है,
कुछ समय के लिए अमन,
मन को तन्हा किया जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment