ये जीवन प्यारा लगता है
ये जीवन प्यारा लगता है,
ये खुशियों का पिटारा दिखता है,
कोइ दिखे ना यहाँ बेगाना,
हर एक से नाता दिखता है ।
जब सोच, औरों की खातिर है,
तो कर्म, औरों की खातिर है,
औरों के भले को जीना है,
दुनियाँ के लिए कुछ करना है,
यहाँ रब का नजारा दिखता है ।
जो चाहे तो, मंजिल दूर नही,
जो देखे तो, सपने दूर नही,
यहाँ खुशियाँ, सबको मिलती है,
यहाँ किस्मत, सबकी सँवरती है,
यहाँ उसका सहारा दिखता है ।
Thank You.

Comments
Post a Comment