कोई भी काम, इतना नाकाम नही होता
कोई भी काम,
इतना नाकाम नही होता,
कि उसका फल ना मिले,
कोई ना कोई ,
फल तो जरूर मिलता है,
चाहे अच्छा हो या बुरा,
पर फल मिलता जरूर है l
कोई भी शब्द, बेकार नही होता,
हरेक शब्द का अपना महत्व है,
हरेक शब्द का अपना अर्थ है,
जिसको शब्दों का ज्ञान होता है,
वही उस शब्द को समझता है,
उसका अर्थ समझता है,
कुछ अच्छे शब्द होते हैं तो
कुछ बुरे शब्द होते हैं,
कुछ मीठे शब्द होते हैं,
तो कुछ बुरे शब्द होते हैं l
कोई भी मंजिल, दूर नही होती,
मंजिल दूर इसलिए नही होती,
क्योंकि जब हम चलना शुरू करते हैं,
तो मंजिल अपने आप,
हमारे करीब आने लगती है,
अगर प्रयास पूरे हैं तो,
मनचाही मंजिल जरूर मिलती है l
कोई भी कोशिश, बेकार नही होती,
कोशिशें बेकार इसलिए नही होती,
क्योंकि एक तो हम आशावादी होते हैं,
हम पूरा प्रयास करते हैं,
और अपने लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं l
Thank You.

Comments
Post a Comment