ये जीवन प्यारा लगता है
ये जीवन प्यारा लगता है,
यहाँ खुशियों का नजारा दिखता है,
सब खुश रहें, इस दुनियाँ में,
सब जीवन का उजियारा दिखता है ।
छोड़ दें, सब गलत फहमियां,
छोड़ दें, मन की मनमानियां,
जीवन प्रयास करें हरदम,
जीवन विकास करें हरदम,
सबने जीवन सँवारा दिखता है ।
भूल जाएँ, सब राग-द्वेष,
दिल में जगे, प्रेम का संदेश,
सबके हित की बातें हो,
सबके लिए, खुशियों की बातें हो,
सब जीवन का सहारा दिखता है ।
Thank You.

Comments
Post a Comment