भज मन, गोविंद नाम सहाई

भज मन, गोविंद नाम सहाई,
भज मन, कृष्णा नाम सहाई,
बहुत किया है, मेरा-मेरा,
बहुत लगाया, जगत का फेरा,
करले, गोविंद-भजन तू भाई ।

तेरी चाहत, क्या पाने की,
तेरी उम्मीदें, क्या पाने की,
जगत में खोया, बहुत है तूने,
जगत में छोड़ा, बहुत है तूने,
करले तू जो, ईश्वर-भजन तो,
तेरे सब, कष्ट मिटे मेरे भाई ।

हर क्षण, हर पल बीत रहा है,
हाल तेरा नही, सुधर रहा है,
तू तो खोया, मगरूरी में,
जन्म तेरा नही, सुधर रहा है,
छोड़ दे चिंता सारे जगत की,
करले, हरि-भजन मेरे भाई ।


Thank You.

Comments

Popular Posts