हर पल,
जीवन के प्रति बदलता नज़रिया,
हर किसी का,
जीवन के प्रति बदलता नज़रिया ।
कुछ सोचते हैं,
जीवन खूबसूरत है,
कुछ समझते हैं,
जीवन बेहद मुश्किल है,
कुछ महसूस करते हैं,
जीवन की कठिनाइयों को,
कुछ कहते हैं,
बेकार का है ये जीवन,
इस दुनियाँ का
जीवन के प्रति बदलता नज़रिया ।
इस दुनियाँ में,
इस जीवन की क्या हालत है,
किसी का जीवन आसान है तो,
किसी के जीवन में तूफानों की आहट है,
चिंताएँ मिटती नही है, इंसान की,
रोजमर्रा की ज़रूरतों से लोग परेशान हैं,
महँगाई के दौर में,
लोगों का जीवन के प्रति बदलता नजरिया ।
Thank You.
Comments
Post a Comment