मन बेचैन सा क्यूँ है,
मन परेशान सा क्यूँ है,
मन परेशान सा क्यूँ है,
मन सोचे है कोई बात,
जिसके हाथ नहीं है पाँव,
मन उदास सा क्यूँ है ।
कभी ये आज की सोचे है,
कभी ये कल की सोचे है,
कभो ये परसो की सोचे है,
कभी ये बरसों की सोचे है,
कुछ होने का, मन को,
आभास सा क्यूँ है।
कभी खुशियाँ चली आए,
कभी खुशियाँ चली जाए,
कभी खामोश से पथ पर,
ये जिंदगी चलती जाए,
हँसी का बहाना, ढूँढ ले कोई,
दिल में तूफान सा क्यूँ है ।
Thank You.
Comments
Post a Comment