मेरा दिल, मुझसे बोले,
छोड़ दे, उदासियाँ सारी,
छोड़ दे, उदासियाँ सारी,
मेरा मन, मुझसे बोले,
तोड़ खामोशियाँ सारी ।
दिल की मानूँ, या मन की मानूँ,
किसकी यहाँ, सलाह मानूँ,
किसकी यहाँ, सलाह मानूँ,
कोई कुछ कहता,
कोई कुछ बोले,
किसको यहाँ, अपना मानूँ,
कोई कुछ बोले,
किसको यहाँ, अपना मानूँ,
मेरा दिल, मुझसे बोले,
तू जी ले, ये जिंदगी प्यारी ।
जो समय चला ये जाएगा,
फिर बाद में पछताएगा,
उलझा-फिरता है आज,
जग के कामो में,
ये समय ना वापस आएगा,
फिर बाद में पछताएगा,
उलझा-फिरता है आज,
जग के कामो में,
ये समय ना वापस आएगा,
मेरा दिल, मुझसे बोले,
तू कर ले, उस रब से यारी ।
Thank You.
Comments
Post a Comment