वही करो, तुम जो चाहते हो

वही करो,
तुम जो चाहते हो, 
छोड़ो, कोई क्या सोचता है, 
तुम्हारे बारे में,
छोड़ो, दुनियाँ क्या सोचती है, 
तुम्हारे बारे में ।

तुम क्या सोचते हो,
तुम क्या देखते हो,
तुम क्या कहते हो,
वही करो,
तुम जो करना चाहते हो ।

तुम्हारे नया करने से ही,
हालात बदलेंगें,
इस दुनियाँ के,
तुम्हारे चाहने से ही,
जीवन बदलेंगे,
इस दुनियाँ के,
तुम वह करो,
जो ठीक समझते हो ।

Thank You.

Comments

Popular Posts