तुम चाहोगे तो
तुम चाहोगे तो,
कुछ भी संभव है,
तुम्हारे संकल्पों से,
कुछ भी हो सकता है ।
स्वयं को जानो,
स्वयं को पहचानो,
अपने मन को समझो,
अपने तन को समझो,
कौन सी चीजें,
आपके अनुकूल होती हैं,
कौन सी चीजें,
आपके अनुकूल नही होती है,
आपकी मर्ज़ी से,
कुछ भी हो सकता है ।
कौन सी बातें,
आपको अच्छी लगती है,
कौन सी बातें,
आपको अच्छी नही लगती है,
तुम जो सोचोगे,
वह पूरा भी हो सकता है ।
अपनी आत्म-शक्ति को जानो,
अपने मन की शक्ति को जानो,
खुशियाँ आपके जीवन में,
निरंतर दस्तक दे रही है,
कभी-कभी मुश्किलें,
आती हैं और चली जाती है,
तुम जो विचार करोगे तो
आपका जीवन सँवर सकता है ।
Thank You.

Comments
Post a Comment